अध्याय 3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग आरंभिक समाज लगभग (600 ई. पूर्व से 600 ईसवी तक)
प्रश्न 1. महाभारत की कथावस्तु का संबंध किससे है ? उत्तर - महाभारत की प्रमुख कथा दो परिवारों के मध्य युद्ध का चित्रण है। ये परिवार थे कौरव तथा पांडव जो आपस में बांधव( चचेरे भाई) थे। प्रश्न 2. धर्म सूत्र और धर्म शास्त्र क्या थे ? उत्तर - समाज के लिए विस्तृत आचार संहिता का संकलन। प्रश्न 3. मनुस्मृति क्या थी ? मनुस्मृति का संकलन कब हुआ ? उत्तर -मनु द्वारा संकलित धर्म शास्त्रों और धर्म सूत्रों में सबसे बड़ा ग्रंथ। मनुस्मृति का संकलन 200 ईसा पूर्व से 200 ई. के बीच हुआ था। प्रश्न 4. पित्रवंशिकता और मात्रवंशिकता शब्दों का अंतर स्पष्ट कीजिए। उत्तर - पित्रवंशिता का अर्थ है वह वंश परंपरा जो पिता के पुत्र, फिर पौत्र, और पृपौत्र आदि से चलती है।मातृवंशिकता शब्द का प्रयोग तब करते हैं जहां वंश परंपरा मां से जुड़ी होती है। दूसरे शब्दों में, पित्रवंशिकता का अर्थ परिवार में पिता की प्रधानता और मातृवंशिकता का अर्थ परिवार में माता की प्रधानता से है। प्रश्न 5. विवाह संबंधी अंतर्विवाह और बर्हिविवाह पद्धति का क्या अर्थ है ? ऊपर - अन्तर्विवाह में वैवाहिक संबंध समूह के बीच ही होते हैं।...