अथ्याय 8 किसान जमींदार और राज्य
1. ‘ खुदकाश्त’ व ‘पाहीकाश्त’ में अंतर स्पष्ट कीजिए। उत्तर: खुदकाश्त: ये वे किसान थे जो उन्हीं गाँवों में रहते थे जिनमें उनकी जमीन थी। पाहीकाश्त: वे खेतिहर थे जो दूसरे गाँव से ठेके पर खेती करने आते थे। लोग अपनी मर्जी से भी पाहीकाश्त बनते थे; जैसे अगर दूसरे गाँव में बेहतर अवसर मिलते थे। कभी-कभी मजबूरी में भी, जैसे अकाल या भुखमरी के बाद आर्थिक परेशानी के कारण। 2. जिन इलाकों में प्रतिवर्ष 40 इंच या उससे ज्यादा बारिश होती थी, वहाँ किस चीज की खेती होती थी तथा कम बारिश वाले इलाकों में किसकी खेती होती थी? उत्तर: (i) जमीन की बहुतायत, मजदूरों की मौजूदगी और किसानों की गतिशीलता के कारण कृषि का लगातार विस्तार हुआ। खेती का मुख्य उद्देश्य लोगों का पेट भरना था, इसलिए चावल, गेहूँ, ज्वार आदि फसलें अधिक उगाई जाती थीं। (ii) जिन इलाकों में प्रतिवर्ष 40 इंच से ज्यादा बारिश होती थी, वहाँ मुख्यतः चावल की खेती होती थी। कम और कमतर बारिश वाले इलाकों में क्रमशः गेहूँ तथा ज्वार-बाजरा की खेती अधिक प्रचलित थी। 3 . सत्रहवीं सदी में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कई नई फसलें भारतीय उपमहाद्वी प पहुँचीं। उनके नाम लिखिए। उ...