अध्याय 1 सिंधु घाटी की सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता)
प्रश्न 1. हड़प्पा संस्कृति को सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से क्यों जाना जाता है ? उत्तर - हड़प्पा संस्कृति को सिंधु नदी की घाटी में फैले होने के कारण सिंधु घाटी की सभ्यता भी कहते हैं। इस सभ्यता का नामकरण हड़प्पा नामक स्थान जहां पर यह संस्कृति पहली बार खोजी गई थी के नाम पर किया गया है। प्रश्न 2. हड़प्पा सभ्यता के दो प्रसिद्ध केंद्र कौनसे हैं ? उत्तर - हड़प्पा संस्कृति के दो प्रसिद्ध केंद्र हड़प्पा और मोहनजोदड़ो हैं। [ ] मोहनजोदड़ो सबसे लोकप्रिय पुरास्थल है । [ ] हड़प्पा सबसे पहले खोजा गया स्थल है। प्रश्न 3. हड़प्पा सभ्यता की खोज कब और किसने की ? उत्तर हड़प्पा सभ्यता की खोज 1921-22 में दयाराम साहनी, रखाल दास बनर्जी और सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में हुई। प्रश्न 4. सर जॉन मार्शल कौन थे ? उत्तर - सर जॉन मार्शल 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक (डायरे...







Comments
Post a Comment