प्रश्न 1. हड़प्पा संस्कृति को सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से क्यों जाना जाता है ? उत्तर - हड़प्पा संस्कृति को सिंधु नदी की घाटी में फैले होने के कारण सिंधु घाटी की सभ्यता भी कहते हैं। इस सभ्यता का नामकरण हड़प्पा नामक स्थान जहां पर यह संस्कृति पहली बार खोजी गई थी के नाम पर किया गया है। प्रश्न 2. हड़प्पा सभ्यता के दो प्रसिद्ध केंद्र कौनसे हैं ? उत्तर - हड़प्पा संस्कृति के दो प्रसिद्ध केंद्र हड़प्पा और मोहनजोदड़ो हैं। [ ] मोहनजोदड़ो सबसे लोकप्रिय पुरास्थल है । [ ] हड़प्पा सबसे पहले खोजा गया स्थल है। प्रश्न 3. हड़प्पा सभ्यता की खोज कब और किसने की ? उत्तर हड़प्पा सभ्यता की खोज 1921-22 में दयाराम साहनी, रखाल दास बनर्जी और सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में हुई। प्रश्न 4. सर जॉन मार्शल कौन थे ? उत्तर - सर जॉन मार्शल 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक (डायरे...
प्रश्न 1. अभिलेख किसे कहते हैं ? उत्तर - जो लेख पत्थर, धातु , अथवा मिट्टी के बर्तन जैसी कठोर सतह पर खुदे होते हैं उन्हें अभिलेख कहा जाता है। >अभिलेखों में उन लोगों की उपलब्धियां, क्रियाकलाप अथवा विचार लिखे जाते हैं जो उन्हें बनवाते हैं। > अभिलेख स्थाई साक्ष्य होते हैं। >इनमें धार्मिक संस्थाओं को दिए गए दान का विवरण होता है। > प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषाओं मैं लिखते थे। प्राकृत उन भाषाओं को कहते थे जो जन सामान्य की भाषाएं होती थी। > अनेक अभिलेखों में इनके निर्माण की तिथि भी खुदी होती है। > जिन अभिलेखों पर तिथि नहीं मिलती है उनका काल निर्धारण प्राय: पुरालिपि या लेखन शैली के आधार पर किया जाता है। > अभिलेखों के अध्ययन को अभिलेखशास्त्र कहा जाता है। प्रश्न 2. जेम्स प्रिंसेप कौन था ? उत्तर - [ ] जेम्स प्रिंसेप ईस्ट इंडिया कंपनी का एक अधिकारी था। [ ] जेम्स प्रिंसेप ने 1830 के दशक में ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि का अर्थ निकाला। [ ] इन लिपियों का उपयोग सबसे आरंभिक अभिलेखों और सिक्कों में किया गया है। प्रश्न 3. संगम ग्रंथ से क्या अभिप्राय है ...
कुछ स्मरणीय तथ्य- 1. विजयनगर साम्राज्य विजय का शहर कृष्णा व तुंगभद्रा नदियों के बीच स्थित था। 2. इसकी राजधानी विजयनगर ( हंपी) के भग्नावशेष 1800 ई. में एक अभियंता तथा पुराविद् कर्नल कॉलिन मैकेंजी द्वारा प्रकाश में लाए गए थे। 3. कर्नल मैकेंजी ईस्ट इंडिया कंपनी में 1815 में भारत के प्रथम सर्वेयर जनरल बनकर भारत आए थे। 4. विजयनगर की स्थापना दो भाइयों हरिहर और बुक्का द्वारा 1336 ई. में की गई थी। 5. विजयनगर साम्राज्य के शासक अपने आप को ' राय ' कहते थे। 6. इसके प्रमुख शासक कृष्णदेव राय (1509 - 1529 ई.) थे। 7. विजयनगर पर संगम, सुलुव,तुलुव व अराविदु इन चार वंशों ने शासन किया। (क) 1336-1485 ई. तक संगम वंश ने। (ख) 1503 ई. तक सुलुव वंश ने। (ग) 1503-1542 ई. तक तुलुव वंश ने। (घ) 1542 ई. के बाद अराविदु वंश ने। 8. कृष्णदेव राय तुलुव वंश के थे। 9. विस्तार और सुदृढीकरण कृष्णदेव राय के शासन की मुख्य विशेषताएं थी। 10. कृष्णदेव राय ने शासनकाल के विषय में 'अ मुक्तमल्यद' नामक तेलुगु भाषा में एक कृति लिखी है। 11. विजयनगर मसालों, वस्त्रों तथा रत्नों के बाजा...