अध्याय 13- महत्मा गांधी और राष्ट्रीय आन्दोलन प्रश्न उत्तर Q1. दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने पहली बार अहिंसात्मक विरोध की किस तकनीक का इस्तेमाल किया ? सत्याग्रह Q2. किस इतिहासकार ने कहा है, "दक्षिण अफ्रीका ने ही गांधी जी को महात्मा बनाया" ? चन्द्रन देवनेसन ने Q3. गांधी जी ने सत्याग्रह का तरीका सर्वप्रथम कहां इस्तेमाल किया ? दक्षिणी अफ्रीका में Q4 भारत का राष्ट्र पिता किसे कहा जाता है? महात्मा गांधी को। Q5 गांधीजी के राजनैतिक गुरु कौन थे ? गोपाल कृष्ण गोखले Q6 कांग्रेस के उदारवादी नेता कौन थे ? गोपाल कृष्ण गोखले Q7 गांधीजी ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थित कहां दी? फ़रवरी 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में Q8 हरिजन' नाम सेअखबार किसने निकाला ? महात्मा गांधी ने Q9 अमृतसर में जलियांवाला बाग सामूहिक हत्याकांड कब हुआ ? 13,अप्रैल 1919 Q10 कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में क्या महत्वपूर्ण घोषणा की गई ? पूर्ण स्वराज्य की घोषणा Q11 1929 में लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ? जवाहरलाल...